वॉयस ऑफ ए टू जेड न्यूज:-बैरिया।डॉ लोहिया उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैरिया के प्रांगण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार चौबे ने पौधारोपण कर प्रकृति के संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पौधों से हमें ऑक्सीजन मिलती है जो हमारे जीवन के लिए सबसे अहम है। हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर वातावरण को हरा भरा बनाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जन्मदिन व अन्य आयोजनों पर पेड़ पौधे लगाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पेड़ों को उखाड़ो मत बल्कि पौधा को केवल निहारो।कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। पौधे हमारे जीवन की अमूल्य निधि है। वे पर्यावरण संरक्षण में सहायक है। कहा हमें प्रकृति से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। संतुलन बनाए रखने मे प्रकृति से सांमजस्य बनाकर चलना चाहिए।इस मौके पर नरेन्द्र नाथ कुँवर संत कुमार सिंह धीरज सिंह राममूरत सिंह अशोक सिंह अविनाश सिंह विजय प्रसाद संध्या सिंह बेबी व बबिता सिंह उपस्थित रही।